अनवरतता / इला कुमार
From Hindi Literature
|
रचनाकार: इला कुमार | |
|
संग्रह का मुखपृष्ठ: कार्तिक का पहला गुलाब / इला कुमार |
जंगल के सिरे पर गूँजती है मुर्गे की बांग
नदी की धार अर्ध आलोकित
क्रोड़ में दुबका चिड़िया का बच्चा जग पड़ा है
मानुष छौने से सदृश्य दबी-दबी सी चहचहाट
रस घोल जाती है
वन प्रान्तर के अदेखे लोक में
ममत्व की
अनवरतता
दिग्दिगांतर आप्लावित
