पुराने अवतरण Report a problem
पन्ना बदलें संवाद

अपनी-अपनी बात / ओमप्रकाश चतुर्वेदी 'पराग'

From Hindi Literature

यहां जाईयें: नेविगेशन, ख़ोज

रचनाकार: ओमप्रकाश चतुर्वेदी 'पराग'

~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~


अपनी-अपनी बात कह कर उठ गये महफ़िल से लोग

दूसरों की जो सुने, मिलते हैं वो मुश्किल से लोग


तैरने वाले की जय-जयकार दोनों पार से

देखते हैं डूबने वाले को चुप साहिल से लोग


आदमी जो भी वहाँ पहुँचा वो जीते जी मरा

हादसा यह देखकर डरने लगे मंज़िल से लोग


जान भी देने की बातें यूँ तो होती हैं यहाँ

पर दुआएँ तक कभी देते नहीं हैं दिल से लोग


इससे भी बढ़कर तमाशा और क्या होगा पराग

पूछते हैं ज़िंदगी की कैफ़ियत क़ातिल से लोग

Rate this article:

Share this article:

Hubs Highlights International Sites Wikia messages
Entertainment
Gaming
Cartoons & Comics
Science Fiction
Hobbies
Sports
See all...
German
Spanish
Chinese
Japanese
More...
Wikia is hiring for several open positions
Send this article to a friend
"अपनी-अपनी बात / ओमप्रकाश चतुर्वेदी 'पराग'"
 
 
Hi!

I thought you'd like this page from Wikia!

http://hi.literature.wikia.com

Come check it out!
Send confirmation