पुराने अवतरण Report a problem
पन्ना बदलें संवाद

अपने हमराह जो आते हो इधर से पहले / इब्ने इंशा

From Hindi Literature

यहां जाईयें: नेविगेशन, ख़ोज

कविता कोश की स्थापना के दो वर्ष पूरे!   दो वर्ष की उपलब्धियाँ    |     रचनाकारों की टिप्पणियाँ    |     अपनी टिप्पणी दीजिये


 रचनाकार: इब्ने इंशा                 

अपने हमराह जो आते हो इधर से पहले|
दश्त पड़ता है मियां इश्क़ में घर से पहले|

चल दिये उठके सू-ए-शहर-ए-वफ़ा कू-ए-हबीब,
पूछ लेना था किसी ख़ाक बसर से पहले|

इश्क़ पहले भी किया हिज्र का ग़म भी देखा,
इतने तड़पे हैं न घबराये न तरसे पहले|

जी बहलता ही नहीं अब कोई सअत कोई पल,
रात ढलती ही नहीं चार पहर से पहले|

हम किसी दर पे न ठिठके न कहीं दस्तक दी,
सैकड़ों दर थे मेरी जां तेरे दर से पहले|

चाँद से आँख मिली जी का उजाला जागा,
हमको सौ बार हुई सुबह सहर से पहले|

Rate this article:

Share this article:

Hubs Highlights International Sites Wikia messages
Entertainment
Gaming
Cartoons & Comics
Science Fiction
Hobbies
Sports
See all...
German
Spanish
Chinese
Japanese
More...
Wikia is hiring for several open positions
Send this article to a friend
"अपने हमराह जो आते हो इधर से पहले / इब्ने इंशा"
 
 
Hi!

I thought you'd like this page from Wikia!

http://hi.literature.wikia.com

Come check it out!
Send confirmation


.