Entertainment
 

अपमान / भवानीप्रसाद मिश्र

विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से

http://www.kavitakosh.org

































CHANDER अपमान का

इतना असर

मत होने दो अपने ऊपर


सदा ही

और सबके आगे

कौन सम्मानित रहा है भू पर


मन से ज्यादा

तुम्हें कोई और नहीं जानता

उसी से पूछकर जानते रहो


उचित-अनुचित

क्या-कुछ

हो जाता है तुमसे


हाथ का काम छोड़कर

बैठ मत जाओ

ऐसे गुम-सुम से !