Recent changes Random page
GAMING
Entertainment
 
Star Wars
Star Trek
Transformers
Muppet Wiki
Digimon Wiki
Marvel Database
See more...

अब वे मेरे गान कहाँ हैं / हरिवंशराय बच्चन

From Hindi Literature

यहां जाईयें: नेविगेशन, ख़ोज
 

 रचनाकार: हरिवंशराय बच्चन                 

 संग्रह का मुखपृष्ठ: निशा निमन्त्रण / हरिवंशराय बच्चन

अब वे मेरे गान कहाँ हैं


टूट गई मरकत की प्याली,
लुप्त हुई मदिरा की लाली,
मेरा व्याकुल मन बहलानेवाले अब सामान कहाँ हैं!
अब वे मेरे गान कहाँ हैं!

जगती के नीरस मरुथल पर,
हँसता था मैं जिनके बल पर,
चिर वसंत-सेवित सपनों के मेरे वे उद्यान कहा हैं!
अब वे मेरे गान कहाँ हैं!

किस पर अपना प्यार चढाऊँ?
यौवन का उद्गार चढाऊँ?
मेरी पूजा को सह लेने वाले वे पाषाण कहाँ है!
अब वे मेरे गान कहाँ हैं!

Rate this article:
Share this article: