अभी और तेज़ कर ले सर-ए-ख़न्जर-ए-अदा को / अली सरदार जाफ़री
From Hindi Literature
|
कविता कोश की स्थापना के दो वर्ष पूरे! दो वर्ष की उपलब्धियाँ | रचनाकारों की टिप्पणियाँ | अपनी टिप्पणी दीजिये
|
|
रचनाकार: अली सरदार जाफ़री | |
अभी और तेज़ कर ले सर-ए-ख़न्जर-ए-अदा को
मेरे ख़ूँ की है ज़रूरत तेरी शोख़ी-ए-हिना को
तुझे किस नज़र से देखे ये निगाह-ए-दर्दआगीं
जो दुआयें दे रही है तेरी चश्म-ए-बेवफ़ा को
कहीं रह् गईं शायद् तेरे दिल की धड़कनों में
कभी सुन सके तो सुन ले मेरी ख़ूँशिदा नवा को
कोई बोलता नहीं है मैं पुकारता रहा हूँ
कभी बुतकदे में बुत को कभी काबे में ख़ुदा को
