पुराने अवतरण Report a problem
पन्ना बदलें संवाद

आराइश-ए-ख़याल भी हो / नासिर काज़मी

From Hindi Literature

यहां जाईयें: नेविगेशन, ख़ोज

 रचनाकार: नासिर काज़मी                 


आराइश-ए-ख़याल भी हो दिलकुशा भी हो
वो दर्द अब कहाँ जिसे जी चाहता भी हो

ये क्या के रोज़ एक सा ग़म एक सी उम्मीद
इस रन्ज-ए-बेख़ुमार की अब इन्तहा भी हो

ये क्या के एक तौर से गुज़रे तमाम उम्र
जी चाहता है अब कोई तेरे सिवा भी हो

टूटे कभी तो ख़्वाब-ए-शब-ओ-रोज़ का तिलिस्म
इतने हुजूम में कोई चेहरा नया भी हो

दीवानगी-ए-शौक़ को ये धुन है इन दिनों
घर भी हो और बे-दर-ओ-दीवार सा भी हो

जुज़ दिल कोई मकान नहीं दहर में जहाँ
रहज़न का ख़ौफ़ भी न रहे दर खुला भी हो

हर ज़र्रा एक महमील-ए-इब्रत है दश्त का
लेकिन किसे दिखाऊँ कोई देखता भी हो

हर शय पुकारती है पस-ए-पर्दा-ए-सुकूत
लेकिन किसे सुनाऊँ कोई हमनवा भी हो

फ़ुर्सत में सुन शगुफ़्तगी-ए-ग़ुन्चा की सदा
ये वो सुख़न नहीं जो किसी ने कहा भी हो

बैठा है एक शख़्स मेरे पास देर से
कोई भला-सा हो तो हमें देखता भी हो

बज़्म-ए-सुख़न भी हो सुख़न-ए-गर्म के लिये
ताऊस बोलता हो तो जन्गल हरा भी हो

Rate this article:

Share this article:

Hubs Highlights International Sites Wikia messages
Entertainment
Gaming
Cartoons & Comics
Science Fiction
Hobbies
Sports
See all...
German
Spanish
Chinese
Japanese
More...
Wikia is hiring for several open positions
Send this article to a friend
"आराइश-ए-ख़याल भी हो / नासिर काज़मी"
 
 
Hi!

I thought you'd like this page from Wikia!

http://hi.literature.wikia.com

Come check it out!
Send confirmation


.