Hindi Literature
Advertisement
http://www.kavitakosh.orgKkmsgchng
































CHANDER

अफ़ीम ईश्वर को समझने में

सबसे ज़्यादा मदद करती है

अत: अफ़ीम की खेती को

प्रोत्साहन दिया जाना चाहिए


ईश्वर की शपथ खाकर

घोषणा करता है मंत्री


अफ़ीम से आती है, अच्छी नींद

उससे ईश्वर के समीप पहुँचा जा

सकता है

यह आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिए

कारगर औषधि है


अपने धार्मिक प्रवचनों में

इस तथ्य को दुहराते हैं महासंत


चालाक राजनीतिज्ञ जानता है

जिसके पास है अफ़ीम जैसा

अमोघ अस्त्र, उसका राजनीतिक

भविष्य उज्जवल है

Advertisement