पुराने अवतरण Report a problem
पन्ना बदलें संवाद

उनके पश्चात् / कुंवर नारायण

From Hindi Literature

यहां जाईयें: नेविगेशन, ख़ोज

कवि: कुंवर नारायण

~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~

कुछ घटता चला जाता है मुझमें

उनके न रहने से जो थे मेरे साथ


मैं क्या कह सकता हूँ उनके बारे में, अब

कुछ भी कहना एक धीमी मौत सहना है।


हे दयालु अकस्मात्

ये मेरे दिन हैं ?

या उनकी रात ?


मैं हूँ कि मेरी जगह कोई और

कर रहा उनके किये धरे पर ग़ौर ?

मैं और मेरी दुनिया, जैसे

कुछ बचा रह गया हो उनका ही

उनके पश्चात्


ऐसा क्या हो सकता है

उनका कृतित्व-

उनका अमरत्व -

उनका मनुष्यत्व-

ऐसा कुछ सान्त्वनीय ऐसा कुछ अर्थवान

जो न हो केवल एक देह का अवसान ?


ऐसा क्या कहा जा सकता है

किसी के बारे में

जिसमें न हो उसके न-होने की याद ?


सौ साल बाद

परस्पर सहयोग से प्रकाशित एक स्मारिका,

पारंपरिक सौजन्य से आयोजित एक शोकसभा :


किसी पुस्तक की पीठ पर

एक विवर्ण मुखाकृति

विज्ञापित

एक अविश्वसनीय मुस्कान !

Rate this article:

Share this article:

Hubs Highlights International Sites Wikia messages
Entertainment
Gaming
Cartoons & Comics
Science Fiction
Hobbies
Sports
See all...
German
Spanish
Chinese
Japanese
More...
Wikia is hiring for several open positions
Send this article to a friend
"उनके पश्चात् / कुंवर नारायण"
 
 
Hi!

I thought you'd like this page from Wikia!

http://hi.literature.wikia.com

Come check it out!
Send confirmation


.