पुराने अवतरण Report a problem
पन्ना बदलें संवाद

उलझनों को मैं / ओमप्रकाश चतुर्वेदी 'पराग'

From Hindi Literature

यहां जाईयें: नेविगेशन, ख़ोज

रचनाकार: ओमप्रकाश चतुर्वेदी 'पराग'

~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~


उलझनों को मैं अगर न मानूँ तो

हथकड़ी को बंधन न मानूँ तो


दुश्मनी के जाल बुनने पर तुली दुनिया

दुश्मनों को मैं अगर दुश्मन न मानूँ तो


ज़िंदगी में धूप भी है, चाँदनी भी है

चाँदनी को रेशमी चन्दन न मानूँ तो


लोग कहते हैं मिलन है प्यार की मंज़िल

मैं मिलन को प्रीति का दर्पण न मानूँ तो


कह रहे मुझको ख़ुदा, कुछ गर्ज़ के मारे

मैं खुश़ामद को अगर वन्दन न मानूँ तो


मान लेता हूँ कि बाज़ी हार बैठा, पर

हार को मैं जीत का अर्पण न मानूँ तो


ठीक है ये दर्द तुमने ही दिया मुझको

पर तम्हें मैं दर्द का कारण न मानूँ तो


जिसने सागर मथ दिये, पर्वत हिला डाले

मैं उसी तूफ़ान को भीषण न मानूँ तो


दे रहे हो तुम खुले बाज़ार का नारा

मैं तुम्हारी बात जन-गण-मन न मानूँ तो

Rate this article:

Share this article:

Hubs Highlights International Sites Wikia messages
Entertainment
Gaming
Cartoons & Comics
Science Fiction
Hobbies
Sports
See all...
German
Spanish
Chinese
Japanese
More...
Wikia is hiring for several open positions
Send this article to a friend
"उलझनों को मैं / ओमप्रकाश चतुर्वेदी 'पराग'"
 
 
Hi!

I thought you'd like this page from Wikia!

http://hi.literature.wikia.com

Come check it out!
Send confirmation