Recent changes Random page
GAMING
Entertainment
 
Star Trek
Transformers
Harry Potter
Twilight Saga
Terminator
Ghostbusters
See more...

उसको धोखा कभी हुआ ही नहीं / विजय वाते

विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से

यहां जाईयें: नेविगेशन, ख़ोज
http://www.kavitakosh.org

































CHANDER

उसको धोखा कभी हुआ ही नहीं ।
उसकी दुनिया में आईना ही नहीं ।

उसकी आंखों में ये धनक कैसी,
उसका रंगों से वास्‍ता ही नहीं ।

उसने दुनिया को खेल क्‍यों समझा,
घर से बाहर तो वो गया ही नहीं ।

सबकी खुशफहमियां बढाता है,
आईना सच तो बोलता ही नहीं ।

आसमानों का दर्द क्‍या जानें,
उसके तारा कभी चुभा ही नहीं ।

तुम उसे शे'र मत सुनाओ 'विजय',
शब्‍द के पार जो गया ही नहीं

Rate this article:
Share this article: