उस शाम वो रुख़सत का समा / इब्ने इंशा
From Hindi Literature
|
कविता कोश की स्थापना के दो वर्ष पूरे! दो वर्ष की उपलब्धियाँ | रचनाकारों की टिप्पणियाँ | अपनी टिप्पणी दीजिये
|
|
रचनाकार: इब्ने इंशा | |
उस शाम वो रुख़सत का समा याद रहेगा
वो शहर, वो कूचा, वो मुकाम याद रहेगा
वो टीस कि उभरी थी इधर याद रहेगा
वो दर्द कि उठा था यहाँ याद रहेगा
हाँ बज़्मे-शबाँ में हमशौक जो उस दिन
हम तेरी जानिब निग्रा याद रहेगा
कुछ मीर के अबियत थे, कुछ फ़ैज़ के मिसरे
एक दर्द का था जिन में बयाँ याद रहेगा
हम भूल सकें हैं न तुझे भूल सकेंगे
तू याद रहेगा हमें हाँ याद रहेगा
बज़्मे-शबाँ = रात की महफ़िल ; हमशौक = बड़े शौक से ; निग्रा = देखने वाले ; अबियत = शेर ; मिसरे = शेर की पंक्तियाँ
