ऎसा भी हुआ है कभी / केदारनाथ अग्रवाल
From Hindi Literature
|
रचनाकार: केदारनाथ अग्रवाल | |
|
संग्रह का मुखपृष्ठ: फूल नहीं रंग बोलते हैं / केदारनाथ अग्रवाल |
ऎसा भी हुआ है कभी
कि सूर्य मरा हुआ पैदा हुआ है सवेरे
और आदमियों ने फिर भी
- अंधकार को ललकारा है
कि वह भाग गया है
दुम दबाए हुए कुत्ते की तरह
