Entertainment
 

एक आदमी दो पहाड़ों को कुहनियों से ठेलता/ शमशेर बहादुर सिंह

विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से

http://www.kavitakosh.org

































CHANDER एक आदमी दो पहाड़ों को कोहनियों से ठेलता

पूरब से पच्छिम को एक कदम से नापता

बढ़ रहा है


कितनी ऊंची घासें चांद-तारों को छूने-छूने को हैं

जिनसे घुटनों को निकालता वह बढ़ रहा है

अपनी शाम को सुबह से मिलाता हुआ


फिर क्यों

दो बादलों के तार

उसे महज उलझा रहे हैं?


(1956 में रचित,'कुछ कवितायें' कविता-संग्रह से )