Recent changes Random page
GAMING
Entertainment
 
Star Trek
Transformers
Harry Potter
Twilight Saga
Terminator
Ghostbusters
See more...

एक आश्रम अशान्त / दिविक रमेश

विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से

यहां जाईयें: नेविगेशन, ख़ोज
http://www.kavitakosh.org

































CHANDER

एक शान्त जलधारा है
एक शान्त किनारा है
मंदिर में गूँज रहा
घंटा भी शान्त है
मंत्र उच्चार रहे
भक्त भी शान्त हैं
बोलते भी शान्त हैं
हँसते भी शान्त हैं
प्रश्न सब शान्त हैं
उत्तर सब शान्त हैं


शान्त हैं
धरती से जुड़ी तमाम वनस्पतियाँ
शान्त हैं
आकाश को ताकते तमाम वृक्ष
कलरव भी शान्त है
शान्त है आवाज भी
शान्त हर ओर है
शान्त सब शोर है
शान्त आसपास है
क्षितिजों तक
बस शान्त ही शान्त है
तो फिर
रहना अशान्त मेरा
क्या नहीं है अनुचित?
खोजता हूँ तो पाता हूँ
एक मरियल सी जिज्ञासा है
एक लकीर सी शंका है
एक गर्दन उठाए स्वार्थ है
एक अनुभवहीन तर्क है
एक अहंकारी श्रद्धा है
एक चाटुकार विनय है
खोने में पाना है
देने में लेना है
शब्दों में शोर है
आवाज में भीड़ है
चिन्तन में चीर है
लालच के ढूँह पर
बैठा फकीर है।
शान्त को भीतर से
खाता हुआ अशान्त है।

चुप भी अशान्त है
सब कुछ अशान्त है।

Rate this article:
Share this article: