पुराने अवतरण Report a problem
पन्ना बदलें संवाद

एक बिन्दु को वृत्त मानकर / ओमप्रकाश चतुर्वेदी 'पराग'

From Hindi Literature

यहां जाईयें: नेविगेशन, ख़ोज

रचनाकार: ओमप्रकाश चतुर्वेदी 'पराग'

~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~


उस पर साधा तीर किसलिये, जो न कभी था लक्ष्य तुम्हारा !

जो न कभी वापिस लौटेगा, उस राही को व्यर्थ पुकारा !!


साँसों की आँधी से दुख का बादल कहीं छँटा करता है

आँसू की वर्षा से मन का मस्र्थल नहीं घटा करता है

रोना धोना छोड़ उठो, जीने की पूरी रस्म निभाओ

पीछे हट जाने से पथ का पत्थर कभी हटा करता है

औरों के आश्रित हो जीवन, शर्तों पर जीने जैसा है

टूटी नाव, नशे में माँझी, दे न सकेंगे कभी किनारा !!


जन्म मरण ज चक्र अदेखा, और अबूझा है परिर्वतन

शायद फिर न मिले यह जीवन, शायद फिर न मिले यह नर-तन

तुम अनुभव तो करो, सृष्टि में बिखरे सत्यं, शिवं, सुंदरम्

देखो इन्द्रधनुष मालाएँ, सुनो तनिक भ्रमरों का गुंजन

एक बिन्दु को वृत्त मानकर, ख़ुद को सीमाबद्ध कर लिया

जीवन-ज्यामिति की समग्र रचना को क्यों तुमने न निहारा !!

Rate this article:

Share this article:

Hubs Highlights International Sites Wikia messages
Entertainment
Gaming
Cartoons & Comics
Science Fiction
Hobbies
Sports
See all...
German
Spanish
Chinese
Japanese
More...
Wikia is hiring for several open positions
Send this article to a friend
"एक बिन्दु को वृत्त मानकर / ओमप्रकाश चतुर्वेदी 'पराग'"
 
 
Hi!

I thought you'd like this page from Wikia!

http://hi.literature.wikia.com

Come check it out!
Send confirmation


.