पुराने अवतरण Report a problem
पन्ना बदलें संवाद

ओ अरुण वसना! / महादेवी वर्मा

From Hindi Literature

यहां जाईयें: नेविगेशन, ख़ोज

कविता कोश की स्थापना के दो वर्ष पूरे!   दो वर्ष की उपलब्धियाँ    |     रचनाकारों की टिप्पणियाँ    |     अपनी टिप्पणी दीजिये


 रचनाकार: महादेवी वर्मा                 

 संग्रह का मुखपृष्ठ: सांध्यगीत / महादेवी वर्मा

ओ अरुण वसना!

तारकित नभ-सेज से वे
रश्मि-अप्सरियाँ जगाती;

अगरु-गन्ध बयार ला ला
विकच अलकों को बसाती!
रात के मोती हुए पानी हँसी तू मुकुल-दशना!

छू मृदुल जावक-रचे पद
हो गये सित मेघ पाटल;

विश्व की रोमावली
आलोक-अंकुर सी उठी जल!
बाँधने प्रतिध्वनि बढ़ी लहरें बजी जब मधुप-रशना!

बन्धनों का रूप तम ने
रात भर रो रो मिटाया;

देखना तेरा क्षणिक फिर
अमिट सीमा बाँध आया!

दृष्टि का निक्षेप है बस रूप-रंगों का बरसना!

है युगों की साधना से
प्राण का क्रन्दन सुलाया;

आज लघु जीवन किसी
निःसीम प्रियतम में समाया!
राग छलकाती हुई तू आज इस पथ में न हँसना!

Rate this article:

Share this article:

Hubs Highlights International Sites Wikia messages
Entertainment
Gaming
Cartoons & Comics
Science Fiction
Hobbies
Sports
See all...
German
Spanish
Chinese
Japanese
More...
Wikia is hiring for several open positions
Send this article to a friend
"ओ अरुण वसना! / महादेवी वर्मा"
 
 
Hi!

I thought you'd like this page from Wikia!

http://hi.literature.wikia.com

Come check it out!
Send confirmation


.