कुछ पल ठहर / रमा द्विवेदी
From Hindi Literature
कविता कोश की स्थापना के दो वर्ष पूरे! दो वर्ष की उपलब्धियाँ | रचनाकारों की टिप्पणियाँ | अपनी टिप्पणी दीजिये
रचनाकार: रमा द्विवेदी
यॊवन की ऎसी आई लहर,
मन तेरा जाए मचल-मचल।
मतवाली नदी सी दौड. रही,
रुकती नहीं है कहीं एक पहर॥
हिरनी सी कुलाचें मार रही,
दुनिया की तुझको नहीं खबर।
चुनरी तेरी जाए ढुलक-ढुलक,
लग जाय कहीं न किसी की नज़र॥
यॊवन तेरा गया निखर-निखर,
सजने लगी है तू पहर-पहर।
बांध के पांवों में पायल,
जायेगी अब तू बता किधर॥
गली गली और नगर- नगर,
ढूढ. रही तुझे कोई नज़र।
कुछ पल और तू जरा ठहर,
भूल न जाओ कहीं डगर॥
