कुछ बाल कविताएँ / देवी नांगरानी
From Hindi Literature
|
कविता कोश की स्थापना के दो वर्ष पूरे! दो वर्ष की उपलब्धियाँ | रचनाकारों की टिप्पणियाँ | अपनी टिप्पणी दीजिये
|
|
रचनाकार: देवी नांगरानी | |
१
गुड़िया रानी, गुड़िया रानी,
तू क्यों भई उदास
बन संवर कर आज है जाना
तुझे पिया के पास
२
ऐ री बंदरिया मेरी
पूंछ कहाँ है तेरी
ढूँढ उसे यूँ बाहर भीतर
नींद उड़ी है मेरी
३
कौए काका
पास में आजा
मुन्ना खाए
रोटी आजा
४
बंदर राजा
पूंछ हिला जा
मुन्ना रोया आज बहुत है
आकर उसे हंसा जा
५
आया आया चंदामामा
जाने क्यों कर चोरी चोरी
नील गगन से धरती पर ये
सुनने ममता की अब लोरी
६
जीवन नैया
- कर ले पार
है क्या जीवन
- बहती धार
दुख सुख मन के
- है आधार
सच का अपना
- अलग निखार
ममता देवी
- मेरा प्यार
