Quantcast कोई नहीं उदास हो / रामेश्वर काम्बोज 'हिमांशु' - Hindi Literature
Recent changes Random page
GAMING
Entertainment
 
Star Wars
Star Trek
Transformers
Muppet Wiki
Digimon Wiki
Marvel Database
See more...

कोई नहीं उदास हो / रामेश्वर काम्बोज 'हिमांशु'

विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से

यहां जाईयें: नेविगेशन, ख़ोज

 रचनाकार: रामेश्वर काम्बोज 'हिमांशु'                 

सोए मन में रह-रह करके

अंकुर फूटे आस के ।

जंगल पर मदहोशी छाई

दहके फूल पलाश के ।।

रंगों का त्यौहार मनाने

धरती भाव- विभोर है ।

झोली भर-भर खुशबू लेकर

फूल खिले चहुँ ओर हैं ॥

होली की लपटों में सारे

भेद-भाव का नाश हो ।

सबके चेहरों पर गुलाल हो

कोई नहीं उदास हो ॥
Rate this article:
Share this article: