पुराने अवतरण Report a problem
पन्ना बदलें संवाद

कोई यह आँसू आज माँग ले जाता! / महादेवी वर्मा

From Hindi Literature

यहां जाईयें: नेविगेशन, ख़ोज

कविता कोश की स्थापना के दो वर्ष पूरे!   दो वर्ष की उपलब्धियाँ    |     रचनाकारों की टिप्पणियाँ    |     अपनी टिप्पणी दीजिये


 रचनाकार: महादेवी वर्मा                 

 संग्रह का मुखपृष्ठ: दीपशिखा / महादेवी वर्मा


तापों से खारे जो विषाद से श्यामल,

अपनी चितवन में छान इन्हें कर मधु-जल,

फिर इनसे रचकर एक घटा करुणा की

कोई यह जलता व्योम आज छा जाता!


वर क्षार-शेष का माँग रही जो ज्वाला,

जिसको छूकर हर स्वप्न बन चला छाला,

निज स्नेह-सिक्त जीवन-बाती से कोई,

दीपक कर असको उर-उर में पहुँचाता!


तम-कारा-बन्दी सान्ध्य रँगों-सी चितवन;

पाषाण चुराए हो लहरों से स्पन्दन,

ये निर्मम बन्धन खोल तडित से कर से,

चिर रँग रूपों से फिर यह शून्य बसाता!


सिकता से तुलती साध क्षार से उर-धन,

पारस-साँसें बेमोल ले चला हर क्षण,

प्राणों के विनिमय से इनको ले कोई,

दिव का किरीट, भू का श्रृंगार बनाता!

Rate this article:

Share this article:

Hubs Highlights International Sites Wikia messages
Entertainment
Gaming
Cartoons & Comics
Science Fiction
Hobbies
Sports
See all...
German
Spanish
Chinese
Japanese
More...
Wikia is hiring for several open positions
Send this article to a friend
"कोई यह आँसू आज माँग ले जाता! / महादेवी वर्मा"
 
 
Hi!

I thought you'd like this page from Wikia!

http://hi.literature.wikia.com

Come check it out!
Send confirmation