पुराने अवतरण Report a problem
पन्ना बदलें संवाद

क्या जलने की रीति शलभ समझा दीपक जाना? / महादेवी वर्मा

From Hindi Literature

यहां जाईयें: नेविगेशन, ख़ोज

कविता कोश की स्थापना के दो वर्ष पूरे!   दो वर्ष की उपलब्धियाँ    |     रचनाकारों की टिप्पणियाँ    |     अपनी टिप्पणी दीजिये


 रचनाकार: महादेवी वर्मा                 

 संग्रह का मुखपृष्ठ: सांध्यगीत / महादेवी वर्मा

क्या जलने की रीति शलभ समझा दीपक जाना?

घेरे हैं बन्दी दीपक को
ज्वाला की वेला,
दीन शलभ भी दीप-शिखा से
सिर धुन धुन खेला!

इसके क्षण सन्ताप भोर उसको भी बुझ जाना!

इसको झुलसे पंख, धूम की
उसके रेख रही,
इसमें वह उन्माद न उसमें
ज्वाला शेष रही!

जग उसको चिर तृप्ति कहे या समझे पछताना?

प्रिय मेरा चिर दीप जिसे छू
जल उठता जीवन,
दीपक का आलोक शलभ
का भी इसमें क्रन्दन !

युग युग जल निष्कम्प इसे जलने का वर पाना!

धूम कहाँ विद्युत्-लहरों से
है निश्वास भरा,
झंझा की कम्पन देती
चिर जागृति का पहरा!

जाना उज्जवल प्रात न यह काली निशि पहचाना!

Rate this article:

Share this article:

Hubs Highlights International Sites Wikia messages
Entertainment
Gaming
Cartoons & Comics
Science Fiction
Hobbies
Sports
See all...
German
Spanish
Chinese
Japanese
More...
Wikia is hiring for several open positions
Send this article to a friend
"क्या जलने की रीति शलभ समझा दीपक जाना? / महादेवी वर्मा"
 
 
Hi!

I thought you'd like this page from Wikia!

http://hi.literature.wikia.com

Come check it out!
Send confirmation


.