क्षण के संरक्षण के सनकी / केदारनाथ अग्रवाल
विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से
|
रचनाकार: केदारनाथ अग्रवाल | |
|
संग्रह का मुखपृष्ठ: फूल नहीं रंग बोलते हैं / केदारनाथ अग्रवाल |
क्षण के संरक्षण के सनकी
नहीं देखते आगे पीछे
रहते हैं क्षण की छतुरी के नीचे
- कण का जीवन जी के
गण के रण से आँखें मीचे ।
