Quantcast ख़ौफ़ / जयप्रकाश मानस - Hindi Literature
Recent changes Random page
GAMING
Entertainment
 
Star Wars
Star Trek
Transformers
Muppet Wiki
Digimon Wiki
Marvel Database
See more...

ख़ौफ़ / जयप्रकाश मानस

विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से

यहां जाईयें: नेविगेशन, ख़ोज

 रचनाकार: जयप्रकाश मानस                 

 संग्रह का मुखपृष्ठ: होना ही चाहिए आंगन / जयप्रकाश मानस

जाने-पहचाने पेड़ से

फल के बजाय टपक पड़ता है बम

काक-भगोड़ा राक्षस से कहीं ज़्यादा भयानक


अपना ही साया पीछा करता दीखता

किसी पागल हत्यारे की तरह

नर्म सपनों को रौंद-रौंद जाती है कुशंकाएँ

वालहैंगिंग की बिल्ली तब्दील होने लगती है बाघ में


इसके बावजूद

दूर-दूर तक नहीं होता कोई शत्रु

वही आदमी मरने लगता है

जब ख़ौफ समा जाता है मन में

Rate this article:
Share this article: