Quantcast खेत का दॄश्य / केदारनाथ अग्रवाल - Hindi Literature
Recent changes Random page
GAMING
Entertainment
 
Star Wars
Star Trek
Transformers
Muppet Wiki
Digimon Wiki
Marvel Database
See more...

खेत का दॄश्य / केदारनाथ अग्रवाल

विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से

यहां जाईयें: नेविगेशन, ख़ोज

 रचनाकार: केदारनाथ अग्रवाल                 

 संग्रह का मुखपृष्ठ: फूल नहीं, रंग बोलते हैं-1 / केदारनाथ अग्रवाल

आसमान की ओढ़नी ओढ़े

धानी पहने
फसल घँघरिया,

राधा बन कर धरती नाची,

नाचा हँसमुख
कृषक सँवरिया ।


माती थाप हवा की पड़ती,

पेड़ों की बज
रही ढुलकिया,

जी भर फाग पखेरु गाते,

ढरकी रस की
राग-गगरिया !


मैंने ऎसा दृश्य निहारा,

मेरी रही न,
मुझे ख़बरिया,

खेतों के नर्तन-उत्सव में,

भूला तन-मन
गेह-डगरिया ।
Rate this article:
Share this article: