Recent changes Random page
GAMING
Entertainment
 
Star Wars
Star Trek
Transformers
Muppet Wiki
Digimon Wiki
Marvel Database
See more...

गंधाते शूल / तारादत्त निर्विरोध

From Hindi Literature

यहां जाईयें: नेविगेशन, ख़ोज
 

 रचनाकार: डा तारादत्त निर्विरोध                 

झरते हैं फूल-पात
डाली से,
गंधाते शूल हैं
मौसम की गाली से

एक नहीं गंध
एक नहीं राग-रंग,
सबके हैं खिलने के
अलग-अलग ढंग
वृक्षों के हालचाल
पूछें क्यों माली से

सूखे से कानन में
मलयज के गीत,
लगते बेमानी-से
अर्थहीन लय के
शब्दहीन-संगीत
चलता है कामकाज
अक्षरों के राज में

शब्दों के हल्लो से,
अर्थों की ताली से

Rate this article:
Share this article: