ग़म न हो पास / जानकीवल्लभ शास्त्री
From Hindi Literature
(ग़म न हो पास / जानकीबल्लभ शास्त्री से भेजा गया)
|
कविता कोश की स्थापना के दो वर्ष पूरे! दो वर्ष की उपलब्धियाँ | रचनाकारों की टिप्पणियाँ | अपनी टिप्पणी दीजिये
|
|
रचनाकार: जानकीबल्लभ शास्त्री | |
ग़म न हो पास इसी से उदास मेरा मन ।
साँस चलती है, चिहुँक चेतता नहीं है तन ।।
नींद ऐसी न किसी और को आई होगी,
जाग कर ढूँढती धरती कहाँ है मेरा गगन ।
मौसमी गुल हो निछावर, बहार तुम पर ही,
क़ाबिले दीद ख़िजाँ में खिला है मेरा चमन ।
भूलकर कूल ग़र्क़ कश्तियाँ हुईं कितनी,
लौट मझधार से आया चिरायु ख़ुद मरण ।
बुलबुलों ने दिया दुहरा कलाम ग़ंचों का,
गंध बर मौन रहा आह! एक मेरा सुमन ।
