Recent changes Random page
GAMING
Entertainment
 
Star Wars
Star Trek
Transformers
Muppet Wiki
Digimon Wiki
Marvel Database
See more...

गिरिफ़्ता-दिल हैं बहुत / नासिर काज़मी

From Hindi Literature

यहां जाईयें: नेविगेशन, ख़ोज
 

 रचनाकार: नासिर काज़मी                 

गिरिफ़्ता-दिल हैं बहुत आज तेरे दीवाने
ख़ुदा करे कोई तेरे सिवा न पहचाने

मिटी मिटी सी उम्मीदें थके थके से ख़याल
बुझे बुझे से निगाहों में ग़म के अफ़साने

हज़ार शुक्र के हम ने ज़ुबाँ से कुछ न कहा
ये और बात के पूछा न अहल-ए-दुनिया ने

बक़द्र-ए-तश्नालबी पुर्सिश-ए-वफ़ा न हुई
छलक के रह गये तेरी नज़र के पैमाने

ख़याल आ गया मायूस रहगुज़ारों का
पलट के आ गये मन्ज़िल से तेरे दीवाने

कहाँ है तू के तेरे इन्तज़ार में ऐ दोस्त
तमाम रात सुलगते रहे दिल के वीराने

उम्मीद-ए-पुर्सिश-ए-ग़म किस से कीजिये "नासिर"
जो मेरे दिल पे गुज़रती है कोई क्या जाने

Rate this article:
Share this article: