Recent changes Random page
GAMING
Entertainment
 
Star Wars
Star Trek
Transformers
Muppet Wiki
Digimon Wiki
Marvel Database
See more...

गीत-2 / केदारनाथ अग्रवाल

From Hindi Literature

यहां जाईयें: नेविगेशन, ख़ोज

 रचनाकार: केदारनाथ अग्रवाल                 

 संग्रह का मुखपृष्ठ: फूल नहीं, रंग बोलते हैं-1 / केदारनाथ अग्रवाल

धीरे उठाओ मेरी पालकी

मैं हूँ सुहागिन गोपाल की

बेला है फूलों के माल की

फूलों के माल की--

धीरे उठाओ मेरी पालकी ।


धीरे उठाओ मेरी पालकी

मैं हूँ बँसुरिया गोपाल की

बेला है गीतों के ताल की

गीतों के ताल की--

धीरे उठाओ मेरी पालकी ।


धीरे उठाओ मेरी पालकी

मैं हूँ सुरतिया गोपाल की

बेला है मनसिज के ज्वाल की

मनसिज के ज्वाल की--

धीरे उठाओ मेरी पालकी ।
Rate this article:
Share this article: