Recent changes Random page
GAMING
Entertainment
 
Star Wars
Star Trek
Transformers
Muppet Wiki
Digimon Wiki
Marvel Database
See more...

गीत-3 / केदारनाथ अग्रवाल

From Hindi Literature

यहां जाईयें: नेविगेशन, ख़ोज
 

 रचनाकार: केदारनाथ अग्रवाल                 

 संग्रह का मुखपृष्ठ: फूल नहीं, रंग बोलते हैं-1 / केदारनाथ अग्रवाल


नाव मेरी पुरइन के पात की,

कोमल है गात की,


व्याकुल है जैसे कि चातकी,

स्वाती के स्वाद की !


लाखों हैं लहरे आघात की,

पीड़ा है पातकी,


छाई अंधेरी है रात की--

भारी विषाद की ।


नाव खेयो पुरइन के पात की,

किरनों से प्रात की,


साहस की उंगली से बात की,

मीड़ों से नाद की ।

Rate this article:
Share this article: