Recent changes Random page
GAMING
Entertainment
 
Star Wars
Star Trek
Transformers
Muppet Wiki
Digimon Wiki
Marvel Database
See more...

गीत-4 / केदारनाथ अग्रवाल

From Hindi Literature

यहां जाईयें: नेविगेशन, ख़ोज
 

 रचनाकार: केदारनाथ अग्रवाल                 

 संग्रह का मुखपृष्ठ: फूल नहीं, रंग बोलते हैं-1 / केदारनाथ अग्रवाल

टूटें न तार तने जीवन-सितार के

ऎसा बजाओ इन्हें प्रतिभा की ताल से,

किरनों से, कुंकुम से, सेंदुर-गुलाल से,

लज्जित हो युग का अंधेरा निहार के ।


टूटें न तार तने जीवन-सितार के

ऎसा बजाओ इन्हें ममता की ज्वाल से

फूलों की उंगली के कोमल प्रवाल से,

पूरे हों सपने अधूरे सिंगार के ।


टूटें न तार तने जीवन-सितार के

ऎसा बजाओ इन्हें सौरभ के श्वास से,

आशा की भाषा से, यौवन के हास से,

छाया बसन्त रहे उपवन में प्यार के ।

Rate this article:
Share this article: