चांद-चांदनी / केदारनाथ अग्रवाल
विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से
|
रचनाकार: केदारनाथ अग्रवाल | |
|
संग्रह का मुखपृष्ठ: फूल नहीं, रंग बोलते हैं-1 / केदारनाथ अग्रवाल |
विश्व के
- वट-वृक्ष के ऊँचे शिखर पर
- चांद चढ़ कर,
चाव से नीचे निरख कर,
दूध की बाहें पसारे,
माधवी मधुरा धरा को भेंटता है,
और
- यौवन-यामिनी की--
- चांदनी का--
फूल फेनिल चूमता है ।
