चिट्ठी का भूगोल / तारादत्त निर्विरोध
From Hindi Literature
|
कविता कोश की स्थापना के दो वर्ष पूरे! दो वर्ष की उपलब्धियाँ | रचनाकारों की टिप्पणियाँ | अपनी टिप्पणी दीजिये
|
|
रचनाकार: डा तारादत्त निर्विरोध | |
मिस्टर आलू गोल मटोल
पढ़ने बैठे चिट्ठी खोल ।
देखे टेढ़े-मेढ़े अक्षर
नाक सिकोड़ा, पीछे हँसकर ।
बोले, आना इधऱ विटोल
देखो नक़्शा यह अनमोल ।
लगता है फिर पापाजी ने
मम्मी जी को, लिख भेजा है
चिट्ठी में सारा भूगोल ।
