पुराने अवतरण Report a problem
पन्ना बदलें संवाद

चींटी / अशोक वाजपेयी

From Hindi Literature

यहां जाईयें: नेविगेशन, ख़ोज

कविता कोश की स्थापना के दो वर्ष पूरे!   दो वर्ष की उपलब्धियाँ    |     रचनाकारों की टिप्पणियाँ    |     अपनी टिप्पणी दीजिये


 रचनाकार: अशोक वाजपेयी                 

चीटियाँ इतिहास में नहीं होती :

उनकी कतारें उसके भूगोल के आरपार फैल जाती हैं;

किसी चींटी अपनी नन्हीं सी काया पर

इतिहास की धूल पड़ने देती है ।


चींटियाँ सच की भी चिंता नहीं करतीं :

सच भी अपने व्यास में

रेंग रही चींटी को शामिल करना ज़रूरी नहीं समझता ।


चींटी का समय लंबा न होता होगा :

जितना होता है उसमें वह उस समय से परेशान होती है

इसका कोई ज्ञात प्रमाण नहीं है ।


इतिहास, सच और समय से परे और उनके द्वारा अलक्षित

चींटी का जीवन फिर भी जीवन है :

जिजीविषा से भरा-पूरा,

सिवाय इसके कि चींटी कभी नहीं गिड़गिड़ाती

कि उसे कोई देखता नहीं, दर्ज नहीं करता

या कि अपने में शामिल नहीं करता ।


कवि की मुश्किल यह नहीं कि वह चींटी क्यों नहीं है

बल्कि यह कि शायद वह है,

लेकिन न लोग उसे रहने देते हैं,

न इतिहास, सच या समय ।

Rate this article:

Share this article:

Hubs Highlights International Sites Wikia messages
Entertainment
Gaming
Cartoons & Comics
Science Fiction
Hobbies
Sports
See all...
German
Spanish
Chinese
Japanese
More...
Wikia is hiring for several open positions
Send this article to a friend
"चींटी / अशोक वाजपेयी"
 
 
Hi!

I thought you'd like this page from Wikia!

http://hi.literature.wikia.com

Come check it out!
Send confirmation


.