Entertainment
 

जन्मदिन / नेमिचन्द्र जैन

विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से

http://www.kavitakosh.org

































CHANDER

परसों फिर

हमेशा की तरह

पत्नी बच्चे और शायद

कुछ मित्र

कहेंगे

मुबारक हो।

बार-बार आए यह दिन।


मुबारक।

कब तक मुबारक?

बार-बार

और कितनी बार चौहत्तर के बाद?


मेरे मन में उठते हैं सवाल

उठते रहते हैं

कोई ठीक उत्तर नहीं मिलता

लालसा हो चाहे जितनी अदम्य

भले हो अनन्त

क्षीण होती शक्ति

और ऊर्जा

लगातार जर्जर होते अंग

कर ही देंगे उजागर

कि अब इस दिन का और आना

ख़ुशी से भी अधिक

यातना की नई शुरूआत है।