Entertainment
 

जब भी तन्हाई से घबरा के / सुदर्शन फ़ाकिर

विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से

रचनाकार: सुदर्शन फ़ाकिर

~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~

जब भी तन्हाई से घबरा के सिमट जाते हैं
हम तेरी याद के दामन से लिपट जाते हैं

उन पे तूफ़ाँ को भी अफ़सोस हुआ करता है
वो सफ़ीने जो किनारों पे उलट जाते हैं

हम तो आये थे रहें शाख़ में फूलों की तरह
तुम अगर हार समझते हो तो हट जाते हैं