Quantcast जब यार देखा नैन भर / अमीर खुसरो - Hindi Literature
Recent changes Random page
GAMING
Entertainment
 
Star Wars
Star Trek
Transformers
Muppet Wiki
Digimon Wiki
Marvel Database
See more...

जब यार देखा नैन भर / अमीर खुसरो

विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से

यहां जाईयें: नेविगेशन, ख़ोज

 रचनाकार: अमीर खुसरो                 

जब यार देखा नैन भर दिल की गई चिंता उतर

ऐसा नहीं कोई अजब राखे उसे समझाए कर ।


जब आँख से ओझल भया, तड़पन लगा मेरा जिया

हक्का इलाही क्या किया, आँसू चले भर लाय कर ।


तू तो हमारा यार है, तुझ पर हमारा प्यार है

तुझ दोस्ती बिसियार है एक शब मिली तुम आय कर ।


जाना तलब तेरी करूँ दीगर तलब किसकी करूँ

तेरी जो चिंता दिल धरूँ, एक दिन मिलो तुम आय कर ।


मेरी जो मन तुम ने लिया, तुम उठा गम को दिया

तुमने मुझे ऐसा किया, जैसा पतंगा आग पर ।


खुसरो कहै बातों ग़ज़ब, दिल में न लावे कुछ अजब

कुदरत खुदा की है अजब, जब जिव दिया गुल लाय कर ।

Rate this article:
Share this article: