पुराने अवतरण Report a problem
पन्ना बदलें संवाद

जल रहा है / ओमप्रकाश चतुर्वेदी 'पराग'

From Hindi Literature

यहां जाईयें: नेविगेशन, ख़ोज

रचनाकार: ओमप्रकाश चतुर्वेदी 'पराग'

~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~


जल रहा है इस तरह पूरा बदन

आग का जैसे किया हो आचमन


आप ये जो जुल़्म मुझ पर ढा रहे

बाइरादा हैं कि यूँ ही आदतन


वासनाएँ यदि न प्रतिबंधित हुईं

बेच डालेंगी प्रणय के आचारण


तुम विरह की पीर को झेले बिना

प्रीति का कैसे करोगे आंकलन


मुस्कुरा कर माँगना कुंडल-कवच

आज भी प्रचलित वही कल का चलन


पाप के फल भोगते बीती उमर

पुण्य के भी तो मिलें दो-चार क्षण


उम्र भर आलोचना करते रहे

आज अर्पित कर रहे श्रद्धा-सुमन


इन्द्रियाँ स्वच्छन्द सब सुख भोगतीं

दर्द से आहत मगर अन्त:करण


भक्त से जो बन पड़ा करता रहा

आप भी तो कुछ करो अशरण-शरण

Rate this article:

Share this article:

Hubs Highlights International Sites Wikia messages
Entertainment
Gaming
Cartoons & Comics
Science Fiction
Hobbies
Sports
See all...
German
Spanish
Chinese
Japanese
More...
Wikia is hiring for several open positions
Send this article to a friend
"जल रहा है / ओमप्रकाश चतुर्वेदी 'पराग'"
 
 
Hi!

I thought you'd like this page from Wikia!

http://hi.literature.wikia.com

Come check it out!
Send confirmation


.