Quantcast जीत / जयप्रकाश मानस - Hindi Literature
Recent changes Random page
GAMING
Entertainment
 
Star Wars
Star Trek
Transformers
Muppet Wiki
Digimon Wiki
Marvel Database
See more...

जीत / जयप्रकाश मानस

विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से

यहां जाईयें: नेविगेशन, ख़ोज

 रचनाकार: जयप्रकाश मानस                 

 संग्रह का मुखपृष्ठ: होना ही चाहिए आंगन / जयप्रकाश मानस

पतंग के कटने से पहले ही

लूटी जा चुकी धागा-चकरी

हार गया हूँ आज

जो कभी न हारा था

लेकिन

मन तो मन है

धागा-चकरी सा घूम रहा

एक महीन तागा अन्तहीन

सरकता ही जाता है

नीलिमा में

एक टुकड़ा चटक लाल

कभी नीचे कभी ऊपर

कभी गोल-गोल चक्कर में

ऐंचता-खैंचता

उड़ता ही रहता है

जीत और किसे कहते हैं

कि मन उड़ता ही रहे

बिन धागा-चकरी के

Rate this article:
Share this article: