पुराने अवतरण Report a problem
पन्ना बदलें संवाद

जीने का हौसला है / ओमप्रकाश चतुर्वेदी 'पराग'

From Hindi Literature

यहां जाईयें: नेविगेशन, ख़ोज

रचनाकार: ओमप्रकाश चतुर्वेदी 'पराग'

~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~


जीने का हौसला है, ये और बात है

जीने का फैसला कहाँ अपने हाथ है


खुद को तलाशने में समझ आ गई हमें

सागर में एक बूँद की कितनी बिसात है


सूरज न निकलने से समय तो नहीं थमा

होता रहा है दिन भी, हुई रोज़ रात है


घिरकर मुसीबतों में न डरना, ये सोचना

गम़ डाल-डाल है, तो खुशी पात-पात है


देखें ज़रा तो हम भी कि इस राहे-वक्त़ में

मंजिल कहाँ कज़ा है, कहाँ पर हयात है

Rate this article:

Share this article:

Hubs Highlights International Sites Wikia messages
Entertainment
Gaming
Cartoons & Comics
Science Fiction
Hobbies
Sports
See all...
German
Spanish
Chinese
Japanese
More...
Wikia is hiring for several open positions
Send this article to a friend
"जीने का हौसला है / ओमप्रकाश चतुर्वेदी 'पराग'"
 
 
Hi!

I thought you'd like this page from Wikia!

http://hi.literature.wikia.com

Come check it out!
Send confirmation


.