जीवन गाते गाते बीते / गुलाब खंडेलवाल
From Hindi Literature
|
कविता कोश की स्थापना के दो वर्ष पूरे! दो वर्ष की उपलब्धियाँ | रचनाकारों की टिप्पणियाँ | अपनी टिप्पणी दीजिये
|
|
रचनाकार: गुलाब खंडेलवाल | |
जीवन गाते-गाते बीते
और पहुच कर अन्तिम सुर पर
सुमनान्जलि सा रीते
दिन भर सागरतट पर गाऊँ
बालू के घर बना मिटाऊँ
गाते ही गाते घर आऊँ
सोच न हारे जीते
नव नव धुन जागें जीवन में
नित नव राग उठे जीवन में
गीतों मे सज दूँ जो मन में
दुःख हो मीठे-तीते
