जीवन मूल्यों में विप्लव हो / रमा द्विवेदी
From Hindi Literature
|
कविता कोश की स्थापना के दो वर्ष पूरे! दो वर्ष की उपलब्धियाँ | रचनाकारों की टिप्पणियाँ | अपनी टिप्पणी दीजिये
|
|
रचनाकार: रमा द्विवेदी | |
इतना भी संत्रास न दो
कोमलता जग से मिट जाए।
जीवन मूल्यों में विप्लव हो
शिव का सिंहासन हिल जाए ॥
जब जब नारी हुई कुपित
सिंहासन भी बदल गए हैं।
इंसानों की बात ही क्या?
स्वयं राम वनवास गए हैं॥
मद तेरा इस कदर बढा कि
नशा और भी तुझे चाहिए ।
कामुक शक्ति बढाने को
वन जीवों का भी संहार चाहिए॥
बर्बरता का नंगा नाच कर रहे
तुमने हर हद तोड. है डाली ।
दुधमुंहों तक को न छोडा
उनकी भी हत्या कर डाली ॥
चेतो-चेतो अब भी चेतो
वर्ना बचने का पाओगे न कहीं ठौर।
पौरूष दिखलाने के मार्ग कई
पर तुम तो कुछ कर रहे और ?
रिषी -मुनियों ने रची रिचाएं
पर तुमने वासना के इतिहास रचाए।
जब आती है मौत सियार की
तब वे दौड. नगर मे आयें ॥
