Recent changes Random page
GAMING
Entertainment
 
Star Trek
Transformers
Harry Potter
Twilight Saga
Terminator
Ghostbusters
See more...

जैसे-जैसे हम बडे होते गए / विजय वाते

विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से

यहां जाईयें: नेविगेशन, ख़ोज
http://www.kavitakosh.org

































CHANDER

जैसे-जैसे हम बडे होते गए ।
झूठ कहने में खरे होते गए ।

चांदबाबा, गिल्‍ली डण्‍डा, इमलियां ।
सब किताबों के सफे होते गए ।

अब तलक तो दूसरा कोई न था ।
दिन-ब-दिन सब तीसरे होते गए ।

एक बित्‍ता कद हमारा क्‍या बढा ।
हम अकारण ही बुत होते गए ।

जंगलों में बागबां कोई न था ।
यूं ही बस, पौधे हरे होते गए ।

Rate this article:
Share this article: