पुराने अवतरण Report a problem
पन्ना बदलें संवाद

जो कहा नही गया / अज्ञेय

From Hindi Literature

यहां जाईयें: नेविगेशन, ख़ोज

कविता कोश की स्थापना के दो वर्ष पूरे!   दो वर्ष की उपलब्धियाँ    |     रचनाकारों की टिप्पणियाँ    |     अपनी टिप्पणी दीजिये


 रचनाकार: अज्ञेय                 


है,अभी कुछ जो कहा नहीं गया ।


उठी एक किरण, धायी, क्षितिज को नाप गई,

सुख की स्मिति कसक भरी,निर्धन की नैन-कोरों में काँप गई,

बच्चे ने किलक भरी, माँ की वह नस-नस में व्याप गई।

अधूरी हो पर सहज थी अनुभूति :

मेरी लाज मुझे साज बन ढाँप गई-

फिर मुझ बेसबरे से रहा नहीं गया।

पर कुछ और रहा जो कहा नहीं गया।


निर्विकार मरु तक को सींचा है

तो क्या? नदी-नाले ताल-कुएँ से पानी उलीचा है

तो क्या ? उड़ा हूँ, दौड़ा हूँ, तेरा हूँ, पारंगत हूँ,

इसी अहंकार के मारे

अन्धकार में सागर के किनारे ठिठक गया : नत हूँ

उस विशाल में मुझसे बहा नहीं गया ।

इसलिए जो और रहा, वह कहा नहीं गया ।


शब्द, यह सही है, सब व्यर्थ हैं

पर इसीलिए कि शब्दातीत कुछ अर्थ हैं।

शायद केवल इतना ही : जो दर्द है

वह बड़ा है, मुझसे ही सहा नहीं गया।

तभी तो, जो अभी और रहा, वह कहा नहीं गया ।


(रचनाकाल / स्थल : दिल्ली, अक्टूबर, २७ , ५३)

Rate this article:

Share this article:

Hubs Highlights International Sites Wikia messages
Entertainment
Gaming
Cartoons & Comics
Science Fiction
Hobbies
Sports
See all...
German
Spanish
Chinese
Japanese
More...
Wikia is hiring for several open positions
Send this article to a friend
"जो कहा नही गया / अज्ञेय"
 
 
Hi!

I thought you'd like this page from Wikia!

http://hi.literature.wikia.com

Come check it out!
Send confirmation


.