Quantcast तिनका-तिनका / रामेश्वर काम्बोज 'हिमांशु' - Hindi Literature
Recent changes Random page
GAMING
Entertainment
 
Star Wars
Star Trek
Transformers
Muppet Wiki
Digimon Wiki
Marvel Database
See more...

तिनका-तिनका / रामेश्वर काम्बोज 'हिमांशु'

विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से

यहां जाईयें: नेविगेशन, ख़ोज

 रचनाकार: रामेश्वर काम्बोज 'हिमांशु'                 

तिनका ­तिनका लाकर चिड़िया

रचती है आवास नया ।

इसी तरह से रच जाता है

सर्जन का आकाश नया ।

मानव और दानव में यूँ तो

भेद नजर नहीं आएगा ।

एक पोंछता बहते आँसू

जीभर एक रुलाएगा ।

रचने से ही आ पाता है

जीवन में विश्वास नया ।

कुछ तो इस धरती पर केवल

खून बहाने आते हैं ।

आग बिछाते हैं राहों पर

फिर खुद भी जल जाते हैं ।

जो होते खुद मिटने वाले

वे रचते इतिहास नया ।

मंत्र नाश का पढ़ा करें कुछ

द्वार -द्वार पर जा करके ।

फूल खिलाने वाले रहते

घर­ घर फूल खिला करके ।

रहता सदा इन्हीं के दम पर

सुरभि सरोवर पास नया ।

Rate this article:
Share this article: