Entertainment
 

थरथराता रहा / शमशेर बहादुर सिंह

विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से

http://www.kavitakosh.org

































CHANDER

{एक विचित्र प्रेम अनुभूति}


थरथराता रहा जैसे बेंत

मेरा काय...कितनी देर तक

आपादमस्तक

एक पीपल-पात मैं थरथर ।

कांपती काया शिराओं-भरी

झन-झन

देर तक बजती रही

और समस्त वातावरण

मानो झंझावात

ऎसा क्षण वह आपात

स्थिति का


('प्रतिनिधि कविताएं' नामक संग्रह से)