Quantcast दाग / जयप्रकाश मानस - Hindi Literature
Recent changes Random page
GAMING
Entertainment
 
Star Wars
Star Trek
Transformers
Muppet Wiki
Digimon Wiki
Marvel Database
See more...

दाग / जयप्रकाश मानस

विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से

यहां जाईयें: नेविगेशन, ख़ोज

 रचनाकार: जयप्रकाश मानस                 

 संग्रह का मुखपृष्ठ: होना ही चाहिए आंगन / जयप्रकाश मानस

इस समय

नहीं दीख रहा कछुए का श्रीमुख

मेंढक भी थक चुके टर्रा-टर्रा कर

नावें थिरक गयी हैं डाल लंगर

सपनों के लिए चली गईं मछलियाँ

गहराइयों में

सीप भी अचल आँखें खोले तटों में

घुस गए हैं केंचुए गीली मिट्टियों में

समुद्र की समूची देह पर

जागती है चांदनी

चांद नहीं है समुद्र में

लेकिन देखने वाले

देख ही लेते हैं

दाग़ सिर्फ़ दाग़

Rate this article:
Share this article: