Recent changes Random page
GAMING
Entertainment
 
Star Wars
Star Trek
Transformers
Muppet Wiki
Digimon Wiki
Marvel Database
See more...

दिन झर गया / केदारनाथ अग्रवाल

From Hindi Literature

यहां जाईयें: नेविगेशन, ख़ोज
 

 रचनाकार: केदारनाथ अग्रवाल                 

 संग्रह का मुखपृष्ठ: फूल नहीं रंग बोलते हैं / केदारनाथ अग्रवाल

दिन झर गया

जैसे फूल,

संध्या समय

आकाश के

श्याम तरु से

धरातल पर,

न रही गन्ध,

न रही छटा,

आई रात

जैसे घटा

उमड़ आई

बरसात की,

खुली कबरी,

अलक छटे,

कामिनी के

ढँके कुच के

कनक-कलसे

मेरु भू के,

यह त्रियामा

त्रिया तम की,

वासना की

अधवामा--

मुझे अपने

भरे भुज में

कसे उर से

विवश-व्याकुल

छल रही है ।

Rate this article:
Share this article: