Quantcast दिल्ली / उदय प्रकाश - Hindi Literature
Recent changes Random page
GAMING
Entertainment
 
Star Wars
Star Trek
Transformers
Muppet Wiki
Digimon Wiki
Marvel Database
See more...

दिल्ली / उदय प्रकाश

विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से

यहां जाईयें: नेविगेशन, ख़ोज

 रचनाकार: उदय प्रकाश                 

 संग्रह का मुखपृष्ठ: सुनो कारीगर / उदय प्रकाश


समुद्र के किनारे

अकेले नारियल के पेड़ की तरह है

एक अकेला आदमी इस शहर में.


समुद्र के ऊपर उड़ती

एक अकेली चिड़िया का कंठ है

एक अकेले आदमी की आवाज़


कितनी बड़ी-बड़ी इमारतें हैं दिल्ली में

असंख्य जगमग जहाज

डगमगाते हैं चारों ओर रात भर

कहाँ जा रहे होंगे इनमें बैठे तिज़ारती

कितने जवाहरात लदे होंगे इन जहाजों में

कितने ग़ुलाम

अपनी पिघलती चरबी की ऊष्मा में

पतवारों पर थक कर सो गए होगे.


ओनासिस ! ओनासिस !

यहाँ तुम्हारी नगरी में

फिर से है एक अकेला आदमी.

Rate this article:
Share this article: