Recent changes Random page
GAMING
Entertainment
 
Star Wars
Star Trek
Transformers
Muppet Wiki
Digimon Wiki
Marvel Database
See more...

देशोद्धारकों से / प्रभाकर माचवे

From Hindi Literature

यहां जाईयें: नेविगेशन, ख़ोज
 

 रचनाकार: प्रभाकर माचवे                 

मृदुल नींद नीड़ की गोद में

और परों की सेज नरम,

बाहर झुलसी हवा बह रही

रह-रह कर लू तेज़ गरम,

बाहर अर्धनग्न पीड़ा

भीतर क्रीड़ा-लबरेज़ हरम,

करुणा के आँगन में, नेता

दे थोड़ी-सी भेज शरम !
Rate this article:
Share this article: